
जेबी पब्लिक स्कूल नोएडा के छात्रों ने स्केटिंग में लहराया परचम, जीते 13 पदक
ग्रेटर नोएडा स्थित फादर एग्रेल स्कूल (Fr. Agnel School) में आयोजित अंतर-विद्यालय चैंपियनशिप ‘सुर ताल आकृति 2.0’ (Sur Taal Aakrti 2.0) में जेबी पब्लिक स्कूल नोएडा के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्केटिंग प्रतियोगिता में कुल 13 पदक अपने नाम किए। जेपी पब्लिक स्कूल नोएडा में स्केटिंग कोच चरण सिंह ने बताया की इस प्रतियोगिता मैं काफ़ी स्कूल के बच्चो ने पार्टिसिपेशन किया था 24 और 25 तारीख को आयोजित मुकाबलों में जेबी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने अपनी गति और संतुलन का बेहतरीन परिचय दिया। स्कूल के होनहार खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबले में 3 स्वर्ण 4 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जेबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधन और प्रधानाचार्य अंजली मलिक ने सभी विजेता छात्रों, उनके अभिभावकों और खेल प्रशिक्षकों को बधाई दी। विद्यालय प्रशासन ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और स्कूल हमेशा ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेगा।
विजेता खिलाड़ी:
Gold Medal
•Purvik Ranjan – Class II A
- Aditya Tyagi – Class IV A
- Saurya Chauhan
- class V D
🥈 Silver Medal
- Yohan Bhatia – Class IV E
- Ayaaz Khan – Class II D
- Vivan Peelwan–
- Class V E
- Vaidarbhi Sahu
class VI B
🥉 Bronze Medal
- Pranit Gupta – Class IV D
- Aradhya Singh – Class V B
- Amyra Teotia – Class IV B
- Aahan Arora – Class II C
- Hridaan – UKG Cedar
- Aayra Patel–
Class VE











