धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे लोनी विधायक, PM मोदी से इस्तीफा नामंजूर करने की अपील

धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उतरे लोनी विधायक, PM मोदी से इस्तीफा नामंजूर करने की अपील

NEET विवाद की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, शिक्षा सुधारों की निरंतरता का दिया हवाला।

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में उत्तर प्रदेश के लोनी से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील की है।
पत्र में विधायक ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में देश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुए हैं और कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए गए हैं। उनका कहना है कि यदि उनका इस्तीफा स्वीकार किया जाता है तो इससे करोड़ों छात्रों और युवाओं की भावनाएं आहत होंगी।
विधायक ने पत्र में NEET विवाद की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए, लेकिन शिक्षा सुधारों की निरंतरता और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।
पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से आग्रह किया गया है कि जनभावनाओं और शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नामंजूर किया जाए।

Leave a Comment

Read More