शाहगढ़, सागर सरकारी पिचन के पत्थर उठाने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

शाहगढ़, सागर सरकारी पिचन के पत्थर उठाने से मना करने पर कुल्हाड़ी से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम निबाही में सरकारी संपत्ति को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

घायल हरिसिंह यादव का आरोप है कि राना राजा, शिवाजी राजा और गिन्नी राजा सिंचाई विभाग की पिचन के पत्थर चोरी से उठा रहे थे जब हरिसिंह यादव ने मना किया और कहा सरकार की चीजें क्यों मिटा रहे हो तो तीनों आपस में भिड़ गए

विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने मिलकर हरिसिंह यादव पर कुल्हाड़ी से 3-4 बार हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उन्हें जान से मारने की फिराक में थे। हमले में हरिसिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए

घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने तत्परता दिखाते हुए अपनी पूरी टीम के साथ आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
तीसरे आरोपी की तलाश जारी है

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी संदीप खरे और शाहगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया है

Leave a Comment

Read More