
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर शहर कांग्रेस ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, बांटी मिठाई
कांग्रेस ने केवल सीट ही नहीं, जनता का विश्वास भी जीता – महेश जाटव
सागर। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक विजय पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर के अध्यक्ष श्री महेश जाटव ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व, नवनिर्वाचित विधायक श्री घनश्याम सिंह, समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं दतिया विधानसभा क्षेत्र की जागरूक जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर आतिशबाजी कर एक दूसरे के गले मिलकर कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाए
श्री जाटव ने कहा कि कांग्रेस ने यहाँ केवल एक सीट नहीं, बल्कि जनता का विश्वास भी जीता है। सागर से भी जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दतिया पहुंचकर दिन-रात एक कर दिया, वे भी बधाई के पात्र हैं।
पूर्व विधायक सुनील जैन कि यह जीत केवल कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की नहीं, बल्कि लोकतंत्र, जनविश्वास और जनता की आकांक्षाओं की जीत है। दतिया की जनता ने अपने मत के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि वह जनहित, विकास और जवाबदेही की राजनीति चाहती है। यह जनादेश अहंकार, जनविरोधी नीतियों और जनता की उपेक्षा का करारा जवाब है।
अमित राम जी दुबे ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ता ने बूथ स्तर तक अथक परिश्रम किया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक विजय संभव हो सकी। श्री घनश्याम सिंह ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और इसी विश्वास ने उन्हें प्रचंड जनसमर्थन दिलाया।
रामकुमार पचौरी ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरेंगे तथा क्षेत्र के किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों की आवाज़ बनकर दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव का यह परिणाम मध्यप्रदेश की राजनीति में परिवर्तन का संकेत है और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करेगा।
आभार संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने माना
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम जी दुबे, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, रामकुमार पचौरी,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, सुरेंद्र सुहाने, संदीप सबलोक, पप्पू गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्षहेमराज रजक,वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, राहुल चौबे, आनंद हेला, महेश अहिरवार, पार्षद शिव शंकर गुड्डू यादव, रिचा सिंह, ताहिर खान, रेखा सोनी, बृजेंद्र नगरिया,किरण लता सोनी, रजिया खान,रेखा अहिरवार,चमन अंसारी, रवि सोनी, समीर खान ,भैयन पटैल, हरिश्चंद्र सोनवार, तज्जु भाईजान,गोपाल प्रजापति, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।











