भारत माता के जयघोष से गूंजे बांदरी-बरोदियाकलां, अविराज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयघोष से गूंजे बांदरी-बरोदियाकलां, अविराज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
बांदरी/बरोदियाकलां। भारतीय जनता पार्टी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को बांदरी और बरोदियाकलां में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में आयोजित इन यात्राओं में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से दोनों नगरों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा के दौरान तिरंगे लहराते नजर आए और जगह-जगह राष्ट्रभक्ति का उत्साह दिखाई दिया।
बांदरी में विधायक कार्यालय से शुरू हुई यात्रा
बांदरी में तिरंगा यात्रा विधायक कार्यालय से प्रारंभ होकर दाल मिल, पुलिस थाना, नगर परिषद कार्यालय सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई रानी अवंतिबाई बस स्टैंड पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा लेकर शामिल हुए। डीजे पर बज रही देशभक्ति की धुनों के बीच युवाओं ने उत्साहपूर्वक पारंपरिक नृत्य भी किया। इससे पूरे मार्ग पर उत्सव और राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया।
बरोदियाकलां में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह
बरोदियाकलां में तिरंगा यात्रा नगर परिषद कार्यालय से प्रारंभ हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई हाकर्श जोन टीन शेड पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
यहां भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और भारत माता के जयघोष से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
‘हर घर तिरंगा’ से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
भाजपा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 9 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में बांदरी और बरोदियाकलां में निकाली गई तिरंगा यात्राओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान विकसित भारत के संकल्प का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सशक्त, समृद्ध, सुरक्षित और एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना देशवासियों की सामूहिक सहभागिता से साकार हो रही है। युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी विकसित भारत के संकल्प को नई गति दे सकती है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता
बांदरी मंडल की तिरंगा यात्रा में पूर्व मंडल अध्यक्ष अभय सिंह, पप्पू मुकद्दम, परिषद अध्यक्ष विश्वनाथ लोधी, नरेश जैन, सनत साहू, डी.आर. रोहित, देवीदयाल कुशवाहा, सुरेन्द्र लोधी, लोकेन्द्र सिंह राजपूत, लक्ष्मीकांत मुड़ोतिया, राजू लोधी, रामकिशन अहिरवार, राजू मोटे, सुरपाल यादव, पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत, देशराज सिंह, संतोष तिवारी, गोपाल लोधी, लक्ष्मीकांत यादव, राजकुमार अहिरवार, रावराजा राजपूत, महेन्द्र यादव, जगभान लोधी, सम्मर सिंह, सचिन साहू, दुर्ग सिंह लोधी, रामदास पटैल, मुकेश राय, सौरभ मोदी, रामबाबू अहिरवार, अरविंद दांगी, धर्मेन्द्र रैकवार, पुष्पेन्द्र यादव, राजेन्द्र राय, संतोष पटैल, जितेन्द्र राजपूत, कल्याण सिंह, पवन पटैल, नंदराम घोषी, महादेव लोधी, राजा राजपूत एवं राजेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरोदियाकलां मंडल की यात्रा में मंडल अध्यक्ष नीतेश यादव, महामंत्री निरंजन सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष मीना कुशवाहा, वरिष्ठ नेता कोमल यादव, तिलक सिंह लोधी, आर.सी. दुबे, बलराम सिंह, यात्रा संयोजक अभय सिंह बनखिरिया, तुलसीराम अहिरवार, राजकुमार अहिरवार, राजकुमार राय, तोरण राय, उदयभान सिंह, ताहर यादव, दयाराम चौरसिया, उदयराज सिंह, हफीज खान, प्रदीप यादव, प्रताप सिंह लोधी, तिलक सिंह ठाकुर, शिवलाल अहिरवार, सौरभ साहू, माखन घोषी, संतोष राय, संतोष अहिरवार, दिनेश सिंह, अजमेर सिंह लोधी, छोटू दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More