
राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक बनने पर आशीष उषा अग्रवाल का प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने किया अभिनंदन
आशीष अग्रवाल का अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के मीडिया तंत्र को नई मजबूती देगा : रिशांक तिवारी
सागर/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण दायित्व प्राप्त होने पर आदरणीय आशीष उषा अग्रवाल जी को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भोपाल में आत्मीय भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माला पहनाकर श्री आशीष उषा अग्रवाल जी का अभिनंदन किया तथा उन्हें मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
इस दौरान आशीष अग्रवाल ने कहा कि, “रिशांक तिवारी निरंतर संगठन और मीडिया के क्षेत्र में सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उनकी मेहनत, सीखने की लगन और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि वे आने वाले समय में और बेहतर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।”
इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने बताया कि श्री अग्रवाल जी का अनुभव, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा है। उनके राष्ट्रीय दायित्व संभालने से भारतीय जनता पार्टी का मीडिया तंत्र और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगा।
रिशांक तिवारी ने कहा, “आशीष अग्रवाल का अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का मीडिया तंत्र और अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगा।”
रिशांक तिवारी ने विश्वास व्यक्त किया कि आशीष उषा अग्रवाल अपने अनुभव और कुशल नेतृत्व से राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की मीडिया रणनीति को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।











