
शहर कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम 30 अगस्त को चकराघाट कॉरिडोर पर
सागर। शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम इस माह 30 अगस्त 2026, रविवार को सुबह 10:30 बजे चकराघाट के नजदीक कॉरिडोर पर आयोजित किया जाएगा। हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष प्रशांत समैया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव एवं सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम आयोजक सिन्टू कटारे ने कांग्रेसजनों, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, नगर निगम पार्षदगण, यंग ब्रिगेड एवं समस्त सेवादल परिवार के सदस्यों से निर्धारित समय पर चकराघाट के नजदीक कॉरिडोर पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की विनम्र अपील की है।
कार्यक्रम: मासिक ध्वजारोहण
दिनांक: 30 अगस्त 2026, रविवार
समय: सुबह 10:30 बजे
स्थान: चकराघाट के नजदीक कॉरिडोर, सागर











