
मकरोनिया/02.09.2026
हरछठ (हलषष्ठी) एवं बलदाऊ जयंती के पावन अवसर पर नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने नगर पालिका परिषद मकरोनिया के वार्ड क्रमांक-4 में राजेश अहिरवार के मकान से प्रधानमंत्री सड़क तक 7.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया।
वर्षा ऋतु में मार्ग पर आवागमन को लेकर वार्डवासियों को हो रही परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए विधायक लारिया ने त्वरित पहल करते हुए सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “जनता की जरूरत के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और उन्हें समयबद्ध रूप से धरातल पर उतारना ही हमारा संकल्प है।”
उन्होंने कहा कि वार्ड और क्षेत्र की प्रत्येक आवश्यक समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा तथा विकास की गति निरंतर जारी रहेगी।
भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, पार्षदगण, प्रबुद्ध नागरिक एवं मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही।











