
गौरझामर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, न्यायालय के आदेश पर उपजेल रहली भेजा
सागर। जिले में फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी एवं लंबित वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गौरझामर पुलिस ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय देवरी में पेश किया गया, जहां से आदेश के बाद उसे उपजेल रहली भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी तथा एसडीओपी देवरी अरुण उईके के मार्गदर्शन में गौरझामर थाना पुलिस को सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर की घेराबंदी
22 सितंबर 2026 को गौरझामर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि माननीय न्यायालय देवरी द्वारा जारी स्थाई वारंट, प्रकरण क्रमांक 86/19 में वांछित आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश पिता रामनारायण राठौर, उम्र 46 वर्ष, निवासी पटनागंज, रहली, थाना रहली, जिला सागर अपने घर के पास मौजूद है।
सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम तत्काल पटनागंज पहुंची और बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी प्रकाश उर्फ ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आबकारी एक्ट के प्रकरण में पिछले करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था।
न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
गिरफ्तारी के बाद स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय देवरी के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को उपजेल रहली में दाखिल कराया गया।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी गौरझामर निरीक्षक नासिर फारुकी, प्रधान आरक्षक 529 शैलेन्द्र पाण्डेय, आरक्षक 1695 अभिषेक, आरक्षक 482 दुर्गेश तथा आरक्षक 734 शिवप्रताप की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।







