संकल्प फाउंडेशन ने संजीवनी बाल आश्रम में बच्चों के साथ साझा की खुशियां

SHARE:

जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सेवा का उद्देश्य : रिशांक तिवारी

सागर। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा निरंतर विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में रौनक सलूजा ने अपने विशेष दिन को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए संकल्प फाउंडेशन के माध्यम से संजीवनी बाल आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार संकल्प फाउंडेशन की टीम जब संजीवनी बाल आश्रम पहुंची थी, तब आश्रम के बच्चों ने फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी से चप्पलों की आवश्यकता बताई थी। बच्चों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन की टीम पुनः आश्रम पहुंची और बच्चों को चप्पलें उपलब्ध कराईं। इस दौरान बच्चों के साथ समय बिताया गया तथा उनकी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर जरूरी सामग्री भी वितरित की गई।

इस अवसर पर संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा कि “सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी सार्थक होता है, जब किसी जरूरतमंद की आवश्यकता पूरी होने से उसके चेहरे पर मुस्कान आए। पिछली बार आश्रम के बच्चों ने चप्पलों की आवश्यकता बताई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए आज उनकी जरूरत पूरी करने का प्रयास किया गया। हमारे सेवा कार्यों से प्रेरित होकर रौनक सलूजा जी ने अपने विशेष दिन की खुशियां भी इन बच्चों के साथ साझा करने का निर्णय लिया, यह सराहनीय पहल है। संकल्प फाउंडेशन आगे भी जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को समझकर सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएगा।”

रौनक सलूजा ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रेरणा लेकर उन्होंने अपने विशेष दिन को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। बच्चों के साथ समय बिताकर और उनके चेहरों पर खुशी देखकर उन्हें विशेष आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने कहा कि जब हमारी खुशी किसी जरूरतमंद के जीवन में मुस्कान लाती है, तो वह खुशी और भी खास बन जाती है।

संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को समझकर उन्हें पूरा करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग सेवा के इन कार्यों से जुड़ सकें।

इस अवसर पर शुभम नामदेव, नमन चौबे, अजय तिवारी, अभिषेक राजपूत, शिवांक तिवारी सहित संकल्प फाउंडेशन के सदस्य एवं आश्रम से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें