गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्टर ने दिलाया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संकल्प

SHARE:


कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने नैतिक मूल्यों और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की ली शपथ


सागर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और नैतिक मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
कलेक्टर  प्रतिभा पाल ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें दैनिक जीवन और कार्य व्यवहार में भी अपनाया जाए। उन्होंने घर के साथ-साथ कार्यालय एवं आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर भी जोर दिया।
सत्य और ईमानदारी के मार्ग पर चलने का संकल्प
शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने सत्य के मार्ग पर चलने, ईमानदारी एवं नैतिक मूल्यों को अपने आचरण में शामिल करने तथा अहिंसा के सिद्धांतों का पालन करने का संकल्प लिया। सभी ने किसी भी व्यक्ति के प्रति हिंसा, द्वेष या वैमनस्य की भावना नहीं रखने तथा सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों के प्रति सम्मान, सद्भावना और भाईचारा बनाए रखने की शपथ ली।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, प्रेम और सद्भावना के विचारों का अनुसरण करने तथा परिवार, कार्यस्थल और समाज में शांति एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर कलेक्टर अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव, आरती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट शैलेश द्विवेदी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लोकेशन–सागर | भारत न्यूज़ 24 live.com

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें