सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने लंबित अपराधों एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक स्थाई सहित कुल तीन गिरफ्तारी वारंटों में वांछित वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में की गई।
ज्ञानवीर कॉलेज गेट के पास से पकड़ा
गोपालगंज पुलिस द्वारा लंबित वारंटों में वांछित आरोपियों की लगातार पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक डी.एस. मरावी को वारंटी हरिश्चंद्र उर्फ चंदू के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई। सूचना की तस्दीक एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस स्टाफ को मौके पर बुलाया गया।
पुलिस टीम ने ज्ञानवीर कॉलेज गेट के पास पहुंचकर तलाश की, जहां हरिश्चंद्र उर्फ चंदू मौजूद मिला। पूछताछ के दौरान उसने अपना आधार कार्ड प्रस्तुत किया, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई।
तीन अलग-अलग वारंट मिले लंबित
रिकॉर्ड की जांच में हरिश्चंद्र उर्फ चंदू पिता सुरेश कुमार चौरसिया, उम्र 55 वर्ष, निवासी बाबाद्वार, तिली वार्ड, सागर के विरुद्ध—
प्रकरण क्रमांक 7778/2016 का स्थाई गिरफ्तारी वारंट
प्रकरण क्रमांक 35/2020 का गिरफ्तारी वारंट
प्रकरण क्रमांक 1623/2016 का गिरफ्तारी वारंट
लंबित पाया गया।
पुलिस ने उसे गिरफ्तारी के कारण से अवगत कराते हुए विधिवत गिरफ्तार किया और तीनों वारंटों में पृथक-पृथक गिरफ्तारी दर्शाई। इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई और आरोपी को वारंट सहित माननीय न्यायालय सागर के समक्ष पेश किया गया।
पुराने वारंटों की तामिली पर पुलिस का फोकस
गोपालगंज पुलिस द्वारा पुराने एवं लंबित गिरफ्तारी वारंटों में वांछित आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि लंबित वारंटों की तामिली के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक डी.एस. मरावी के नेतृत्व में प्र.आर. 1239 राधेश्याम, आर. 1276 अंकित तिवारी एवं आर. 933 आनंद सिंधु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।








