प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की लोकसेवा को नमन, सेवा ज्योति कलश यात्रा में उमड़ेगा सागर

SHARE:

7 अक्टूबर को पीटीसी ग्राउंड में होगा भव्य आयोजन, विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी एवं निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने लिया तैयारियों का जायजा

जिला अध्यक्ष ने जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सागर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर को सागर में सेवा ज्योति कलश यात्रा का भव्य आयोजन होगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। पीटीसी ग्राउंड में होने वाले इस आयोजन में जिलेभर से कार्यकर्ता एवं आमजन विभिन्न क्षेत्रों से रैलियों के रूप में पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री जी के 25 वर्षों के लोकसेवा काल के प्रति आभार, सेवा एवं समर्पण की भावना तथा विकसित भारत@2047 के सामूहिक संकल्प को समर्पित यह सेवा ज्योति यात्रा सागर में जनभागीदारी का बड़ा स्वरूप लेगी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से निकलने वाली यात्राएं जिला मुख्यालय स्थित पीटीसी ग्राउंड पहुंचेंगी। कार्यक्रम में समूचे जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक सहभागिता करेंगे।

श्याम तिवारी ने वर्चुअल बैठक में बनाई रणनीति

आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने रविवार को वर्चुअल बैठक के माध्यम से जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं मोर्चा अध्यक्षों से चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि 25 वर्षों की लोकसेवा को नमन करने और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प दोहराने का जनअभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक क्षेत्र से व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को अनुशासित एवं भव्य स्वरूप देने का आह्वान किया।

पीटीसी ग्राउंड पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने पीटीसी ग्राउंड पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठक व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास, पार्किंग, यातायात, पेयजल सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें