प्रधानमंत्री की 25 साल की लोकसेवा का उत्सव, सागर में 7 अक्टूबर को निकलेगी सेवा ज्योति कलश यात्रा

SHARE:

पीटीसी ग्राउंड में जुटेंगे बूथ-बूथ से कार्यकर्ता, हितग्राही और आमजन; प्रधानमंत्री मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने की तैयारियों की समीक्षा

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 7 अक्टूबर को 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सेवा संकल्प अभियान की जिला टोली एवं कार्यक्रम टोली के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने संगठनात्मक रूप से सागर जिले के विभिन्न बूथ अध्यक्षों से दूरभाष पर चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यक्रम में किए गए संशोधन की जानकारी देते हुए बताया कि सेवा ज्योति कलश यात्रा का आयोजन 7 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। जिले के सभी बूथों से पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं आमजन पीटीसी ग्राउंड पहुंचेंगे। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उनके सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा और सेवा संकल्प के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय मासिक बैठक 7 को

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि 7 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से संभागीय भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

सेवा ज्योति कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक में सेवा संकल्प अभियान टोली के जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया, स्वयंसेवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक प्रासुक जैन, आईटी विभाग जिला संयोजक बालकिशन सोनी एवं सोशल मीडिया विभाग संयोजक जय सोनी सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें