योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना ही सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य :  सरोज भूपेन्द्र सिंह

SHARE:


बांदरी और रजवांस में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं का सम्मान; सेवा सेतु एवं स्वास्थ्य शिविरों में लोगों की समस्याओं का निराकरण


बांदरी/बरौदियाकलां, 4 अक्टूबर 2026।
जिला पंचायत की पूर्व उपाध्यक्ष  सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मूल उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लगातार विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आग्रह किया कि वे अपने केंद्रों पर आने वाले बच्चों, माताओं और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें और उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बांदरी और रजवांस में हुआ ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम
रविवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बांदरी और रजवांस में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। बांदरी के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 तथा रजवांस के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
आंगनवाड़ी क्षेत्र में कुल 50 प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बच्चों, महिलाओं एवं पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।
सेवा सेतु और स्वास्थ्य शिविरों में मिले लोगों को लाभ
नगर परिषद बांदरी के बस स्टैंड प्रांगण तथा नगर परिषद बरौदियाकलां के हॉकर जोन टीनशेड में सेवा सेतु शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
अधिकारियों द्वारा नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन भी प्राप्त किए गए। विशेष सेवा सेतु शिविर में पीएम स्वनिधि योजना के 10 हितग्राहियों तथा संबल योजना के 5 हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य शिविरों में नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई तथा जरूरत के अनुसार दवाइयां भी प्रदान की गईं।
पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना प्राथमिकता 

सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा गरीब, महिला, किसान, श्रमिक एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उज्ज्वला योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन, जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न तथा महिलाओं और बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले सेवा शिविरों में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी लें और पात्रता के अनुसार आवेदन करें। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं भी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देने तथा उन्हें लाभ दिलाने में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहते हैं। नागरिक अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखकर उनके निराकरण का प्रयास कर सकते हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना ही सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान की वास्तविक भावना है।
विकास कार्यों से बदली क्षेत्र की तस्वीर
सरोज भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बांदरी और बरौदियाकलां सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं। सड़कों, स्कूल भवनों, आंगनवाड़ी केंद्रों, उद्यानों, खेल मैदानों, ऑडिटोरियम सहित अनेक विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है।
उन्होंने कहा कि मंदिरों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी काम हुआ है। आने वाले समय में नल-जल योजना के माध्यम से घर-घर पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हुए विकास कार्य जनता के सामने हैं और आगे भी नागरिकों द्वारा बताई जाने वाली आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सीएमओ संजय समुद्रे, संध्या जितेंद्र सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष  सुधा विश्वनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी, पूर्व मंडल अध्यक्ष  शारदा, नगर पंचायत बरौदियाकलां अध्यक्ष मीना देवी कुशवाहा, पंडित आरसी दुबे, कल्पना चैबे, सरोज कुशवाहा, अनीता ताम्रकार, अनीता नामदेव, मंजू राय, अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू मुकद्दम, देशराज सिंह, सनत साहू, पार्षद सुरेंद्र सिंह, पार्षद दुर्गा सिंह, पार्षद समर सिंह, पार्षद मोहन अहिरवार, राजेंद्र सिंह ठाकुर, उमेश राय, रावराजा राजपूत, तुलसीराम यादव, नरेश जैन, संतोष कुशवाहा, अवधेश सिंह, जनक लोधी, लल्लूपाल जितेंद्र राजपूत, सचिन साहू, राजू चौहान, सुरेंद्र सिंह, मकसूद अली, कोमल यादव, रामसिंह ठाकुर, दयाराम चौरसिया, बलराम ठाकुर, रामकुमार बघेल, गोलू राय, मंडल अध्यक्ष मालथौन अरविंद लोधी, मनीष पटवा, रविंद्र ठाकुर, अजमेर लोधी एवं निरंजन सिंह ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें