मोती नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही नई गल्ला मंडी में जुआ खेल रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, ₹4,840 नकद जब्त

SHARE:


सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए नई गल्ला मंडी में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹4,840 नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा, अवैध शराब, अवैध हथियार सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में मोतीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तिरुपति पेट्रोल पंप के सामने नई गल्ला मंडी में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।
ये आरोपी पकड़े गए
पुलिस ने मौके से संजय साहू (31), निवासी गढ़ेलू खुर्द; प्रकाश प्रजापति (38), निवासी कृष्ण दरबार, भोपाल रोड, मोतीनगर; रामसिंग बंजारा (35), निवासी गढ़ेलू खुर्द; और शिवम अहिरवार (22), निवासी गढ़ोली खुर्द, मोतीनगर को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से ₹4,840 नगद एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, सुनील, आरक्षक सत्येंद्र, राजीव, अनुराग एवं नरस गौरव सेन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस ने कहा है कि जुआ-सट्टा सहित जिले में संचालित सभी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें