सागर: हत्या के प्रयास के मामले में 2 साल से फरार ₹3,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार, गोपालगंज पुलिस की कार्रवाई

SHARE:

स्थाई गिरफ्तारी वारंट में चल रहा था फरार, पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

सागर, 11 अक्टूबर 2026। सागर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे इनामी आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था। उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी जारी था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार इनामी आरोपी शुभम जैन संजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

वर्ष 2024 में दर्ज हुआ था हत्या के प्रयास का मामला

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम जैन, पिता स्वर्गीय श्रीपाल जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, जिला सागर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत धारा 294, 307, 147, 148, 149 एवं 180 आईपीसी में मामला दर्ज है। प्रकरण में फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय द्वारा 22 मई 2024 को आरोपी के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस ने आरोपी की पहचान की पुष्टि कर वारंट की तामिली की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में आरक्षक आनंद (933), अंकित हरदहा (1556), अंकित तिवारी (1276), दशरथ (837) एवं रणवीर (1203) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गोपालगंज पुलिस द्वारा फरार आरोपियों और लंबित स्थाई गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें