सागर, 22 अक्टूबर 2026।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बीना में जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर जनपद पंचायत बीना स्थित मंडी परिसर में आयोजित होगा। इसमें आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने के साथ शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लोक सेवाओं को निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।
शिविर में कलेक्टर प्रतिभा पाल सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के समस्त अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिक अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे।
प्रशासन के अनुसार, शिविर में प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
स्थान: मंडी परिसर, बीना
दिनांक: 23 अक्टूबर 2026
जिला प्रशासन ने नागरिकों से जनसंवाद कार्यक्रम एवं समस्या निवारण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं और शिकायतें प्रस्तुत करने की अपील की है।








