कलेक्ट्रेट परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर बीना जंक्शन के लिए किया गया रवाना
सागर, 24 अक्टूबर 2026।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले के 111 चयनित तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में तीर्थयात्रियों का चयन लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था।
शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर सागर से तीर्थयात्रियों को लेकर जाने वाली बसों को अपर कलेक्टर अविनाश रावत एवं संयुक्त कलेक्टर रवीश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर बीना जंक्शन के लिए रवाना किया। यहां से सभी चयनित तीर्थयात्री श्रवणबेलगोला की यात्रा पर जाएंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत चयनित यात्रियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। इस यात्रा के लिए सागर जिले के कुल 111 तीर्थयात्रियों का चयन किया गया है।
Post Views: 13







