विधायक प्रदीप लारिया के निवास पर बारेलाल अहिरवार एवं सुरजीत सिंह का आत्मीय स्वागत

SHARE:

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत अभियान 2047 के तहत मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार 21 नवंबर को सागर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मकरोनिया स्थित निज निवास पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

उनके साथ गुरु रविदास पीठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह भी उपस्थित रहे। विधायक प्रदीप लारिया ने दोनों अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उनसे सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।

इस अवसर पर स्नेहपूर्ण वातावरण में भोजन के साथ सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी ने सामाजिक समरसता और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए।

इसके पश्चात बारेलाल अहिरवार ने बड़तूमा स्थित लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर पहुंचकर निर्माण कार्यों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें