26 नवंबर को संविधान दिवस पर जबलपुर में होगा मार्च, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत जुटेंगे कांग्रेसजन
सागर। संविधान दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 26 नवंबर को जबलपुर में संविधान रक्षा मार्च आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में सागर से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव ने आह्वान किया है।
महेश जाटव ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प है। यह मार्च कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने सागर के समस्त कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, फ्रंटल संगठनों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों एवं समर्थकों से अपील की है कि वे 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में जबलपुर पहुंचकर संविधान रक्षा मार्च में सहभागी बनें।
यह रहेगा कार्यक्रम
- दिनांक: 26 नवंबर 2026, गुरुवार
- समय: प्रातः 11 बजे
- प्रारंभ स्थल: शहीद स्मारक, गोल बाजार, जबलपुर
- समापन स्थल: मालवीय चौक, जबलपुर
मार्च शहीद स्मारक, गोल बाजार से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए मालवीय चौक पहुंचेगा।
महेश जाटव ने कहा कि संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर इस मार्च में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।







