गाय को खोजकर लाओ, इतना हजार का इनाम पाओ…’ मालिक ने पूरे शहर में लगवाए 2 हजार पोस्टर

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में गाय के प्रति अनोखा प्रेम देखने मिला है। जहां एक पशुपालक ने गाय चोरी होने पर गाय और चोर को खोजने के लिए 32 हजार इनाम रखा है। पशुपालक ने गाय की गुमशुदगी के पोस्टर सारे शहर में भी लगवाए हैं। अब पशुपालक की पूरे शहर में खूब खर्चा हो रही है।

शहर के माधव गंज चौरहे पर रहने वाले संजय राय ने बताया कि दीपावली के दिन गाय को नहला-धुलाकर तैयार किया था। पूजा की तैयारी की जा रही थी, इसी दौरान कोई अज्ञात व्यक्ति गाय चुरा कर ले गया। पशुपालक के अनुसार, गाय गर्भवती थी। उन्होंने 3-4 दिनों तक लगातार उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिली।इसके बाद उन्होंने 2 हजार पोस्टर छपवाकर शहर भर में चिपकवाए हैं। साथ ही ऑटो में साउंड सिस्टम लगवाकर अनाउंसमेंट भी करवाया जा रहा है। गाय को ढूंढकर लाने पर 11 हजार और चोर को पकड़वाने वालों को 21 हजार देने का पशुपालक ने घोषणा किया है। पशुपालक ने बताया कि गाय के साथ किसी प्रकार की कोई गलत घटना न हो या उसे अन्य कहीं न छोड़ दिया जाए, इसलिए पुलिस में शिकायत नहीं की है।

Leave a Comment

Read More