नरयावली विधानसभा में 12 अगस्त से तिरंगा यात्रा का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नरयावली विधानसभा में 12 अगस्त से तिरंगा यात्रा का आयोजन

(आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विधायक लारिया ने ली विधानसभा स्तरीय बैठक)

सागर/08.08.2025

शुक्रवार को विधायक कार्यालय, रजाखेड़ी में भाजपा की विधानसभा इकाई की बैठक हुई। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में आगामी कार्यक्रमों से जुड़े आयोजनों की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गयी।

विधायक लारिया ने बताया कि भाजपा कई देशभक्ति कार्यक्रम करेगी। इसके तहत 12 से 14 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इन यात्राओं की तैयारी के लिए 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा की बैठक की जाए। 12 अगस्त को मकरोनिया ग्रामीण मंडल में, 13 अगस्त को सागर ग्रामीण मंडल एवं नरयावली मंडल में और 14 अगस्त को मकरोनिया नगर मंडल और सदर मंडल में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस और 16 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती और अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि बूथ स्तर पर मनाई जाएगी, जिसमें उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसी दिन वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने और सम्मान के साथ उतरने की विधायक लारिया ने अपील की। अभियान के सफल संचालन के लिए टोलियों का गठन किया गया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोषी,नपाध्यक्ष मिहीलाल,राजेश सिंह राजपूत, रत्नेश सिंह राजपूत, ऑफिसर यादव, नरेन्द्र तिवारी, मुकेश पटेल, हरलाल साहू, बाबूलाल रोहित,गजेंद्र सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाहा, शालकराम मिश्रा, जाहर सिंह, दुलीचंद कुर्मी, नीलेश शर्मा, नीलेश पटेरिया,कुंजन सिंह, सुशील कुमार मिश्रा,मंडल अध्यक्षगण सहित भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें