बरोदिया कलां में अविराज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

बरोदिया कलां में अविराज सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

संबोधन में कहा यह शहीदों के योगदान को भूल नहीं सकते

बरोदिया कलां। देशव्यापी तिरंगा यात्राओं के अंतर्गत खुरई विधानसभा क्षेत्र की तीसरी तिरंगा यात्रा बरोदिया कलां में युवा भाजपा नेता अविराज सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत सैकड़ों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिह के मार्गदर्शन में निकली इस तिरंगा यात्रा नगर भ्रमण के लिए हाकर्स जोन से प्रारंभ होकर वापस हाकर्स जोन पर सभा में परिवर्तित हो गई जिसे अविराज सिंह ने अपने ओजस्वी भाषण से संबोधित किया।

युवा नेता अविराज सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज तिरंगा यात्रा के माध्यम से लाखों स्वतंत्रता सेनानियों, उन वीर जवानों को जिन्होंने अपने राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर किये, तिरंगा अभियान के माध्यम से उन्हें विनम्र श्रृंद्धाजलि अर्पित करने का अवसर प्रदान हुआ है। तिरंगा अभियान के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, एकता की भावना बढ़ती है और राष्ट्र भी प्रगति करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगे झंड़े में तीन रंग होते है जो संघर्ष, शांति, विकास, धर्म और न्याय के प्रतीक है।

उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देशव्यापी तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से पूरा भारत देश तिरंगामय हो चुका है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि भारत वह भूमि है जिससे मानवता ने उच्चतम पवित्रता, सौम्यता, शांति, उदारता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि आर्थिक स्वंतत्रता के बिना राजनैतिक स्वतंत्रता अधूरी है और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने का माध्यम है स्वेदशी अपनाना इससे देश में रोजगार बढ़ता है। आत्मनिर्भर भारत के माध्यम हमें किसी देश के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ता। हमारे देश के युवा मेहनती और प्रतिभाशाली है।

उन्होंने कहा कि हर भारतीय को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए क्योंकि शिक्षा हमें संघर्ष के लिए तैयार करती है, शिक्षा हमारे चरित्र का निर्माण करती है, शिक्षा से हम आत्मनिर्भर बनते है। सच्ची राष्ट्रभक्ति वह है जब हर भारतीय हो गर्व हो हमारे देश का राष्ट्रगान बजे और सभी के हृदय में उसके लिए सम्मान हो।

बरोदियां कलां में तिरंगा यात्रा के साथ देशभक्ति के गीत बजा रहे डीजे, वादक दल, झांकियां, भारतमाता के स्वरूप की झांकी, सैन्य परिधान में बच्चे शामिल रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में नारीशक्ति, युवा और बच्चे भी शामिल हुए। हर हाथ में तिरंगा देख कर समूचे नगर में राष्ट्रप्रेम के लिए जोश उमड़ पड़ा। यात्रा में मंडल अध्यक्ष बरोदियाकलां नीतेश यादव नगर परिषद अध्यक्ष  मीना चुन्नीलाल कुशवाहा, आर सी दुबे, राम सिंह ठाकुर, रामकुमार बघेल, खुशाल चंद्र जैन, प्रदीप दुबे, वीएम लोधी, कोमल यादव, बलराम सिंह ठाकुर,उदयभान सिंह ठाकुर, तिलक सिंह लोधी, दयाराम चौरसिया, तुलसीराम अहिवार, आजाद सिंह सरपंच रेडोन,प्रताप सिंह लोधी, रविन्द्र सिंह पलेथनी, भागवल पटैल, दिनेश सिंह, रामरतन यादव बंगेला, पूजाराम यादव, द्वारका कुशवाहा, अजय सिहं रोड़ा, दीवान सिंह जाट, ताहर यादव, निरंजन ठाकुर, लाल सिंह, हफीज खान, संजय पांडे, रविन्द्र ठाकुर, रावराजा लोंगर, संदीप वैद्य, हरिनारयाण कुशवाहा, पार्षद अजमेर सिंह, मनीष पटवा, पार्षद लखन यादव, तोरण सिंह, भरत तिवारी, मदन दुबे, गिन्नी राजा, पुष्पेन्द्र परिहार, नेमीचंद्र जैन, मुन्नालाल सोनी, रणवीर सिंह, ठाकुर, रामचरण यादव, घनश्याम तिवारी, भागचंद जैन, गोविंद सेन, छक्कू लाल प्रजापति, काशीराम साहू, अखलेश कौशिक, प्रभ सिंह ठाकुर, संतोष वैद्य, श्रीमती राजेश्वरी लोधी, श्रीमती मीना ठाकुर, श्यामलाल यादव, देवेन्द्र यादव, हेमंत घोषी, अभय लोधी, रामपाल घोषी सरपंच, रामसिंह राजपूत, नरेन्द्र सिंह, संतोष अहिरवार, राजकुमार राय, रामकुमार सोनी, लाखन लोधी, मनीराम लोधी, श्रीमती रामवती जाट, श्रीमती संगीता जैन, श्रीमती रामकली यादव, रती आदिवासी, सुमन राय पूजा ठाकुर, विनीता कुशवाहा, रंजना सेन, सरजू लोधी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Read More