
समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप जी आर ने भोजन मंत्र के साथ छात्र- छात्राओं के साथ किया मध्यान्ह भोजन
सागर 15 अगस्त 2025
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर संदीप जी आर ने सांसद लता वानखेंडे, विधायक शैलेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी सहित अन्य अतिथियों के साथ ने पीएमश्री शासकीय हाई स्कूल काकागंज एकीकृत शाला में छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। छात्र-छात्राओं ने पूरे विधि विधान के साथ भोजन मंत्र का उच्चारण करते हुए विशेष मध्यान भोजन किया। सभी अतिथियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था की सराहना की। मध्यान्ह भोजन में रीतेश पांडे, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, संयुक्त कलेक्टर आरती यादव, एसडीएम अदिति यादव, संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप, तहसीलदार संदीप तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन, जिला परियोजना अधिकारी गिरीश मिश्रा, प्राचार्य श्री आरसी साहू, अनुरूध्द डीमा, राघवेन्द्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं शामिल हुए।











