
जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा
स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। सागर /15 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 15अगस्त केअवसर पर जिला शहर कांग्रेस के परम्परागत कार्यक्रम आयोजित किये गए।मुख्य समारोह जिला शहर कांग्रेस कार्यालय, गौर मूर्ति पर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्री राजकुमार पचौरी द्वारा झंडा वादन किया गया।अपने सम्बोधन मे पचौरी नें कहा कि वर्तमान समय मे प्रत्येक कांग्रेस जन को केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की मिली भगत से की जा रहीं वोट चोरी के खिलाफ खड़े होकर लड़ना होगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के सन्देश का वाचन जिला शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें किया। कोसन सेवादल के द्वारका चौधरी नें दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष पचौरी नें स्वाधीनता सेनानियों, वरिष्ठ कांग्रेस जनो का सम्मान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य स्थानो पर भी ध्वजारोहन किया गया -जय स्तम्भ, कटरा मे बड़ा बाजार मे सेवादल शहर अध्यक्ष सिन्टू कटारे नें झंडा फहराया।
झंडा चौक, काकागंज मे डाँ किरण लता सोनी नें ध्वज फहराया।
गाँधी मंदिर, मछरयाई मे ब्लॉक अध्यक्ष योजराज कोरी नें झण्डा बादन किया।
शहीद साबूलाल समाधि, शहीद मधुकर शाह समाधि पर जाकर कांग्रेस जनो नें पुष्पांजलि अर्पित की.
उक्तआशय की जानकारी जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर के उपाध्यक्ष, प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी नें दी।











