मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ की पत्रकार वार्ता

SHARE:

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में मध्य प्रदेश के प्रभारी महासचिव श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे। 

कमलनाथ ने कहा कि चुनाव परिणाम में मध्य प्रदेश की जनता का फैसला उन्हें स्वीकार है। हमें विपक्ष में बैठने की जिम्मेदारी दी गई है और हम अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। मध्य प्रदेश के सामने अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि मध्य प्रदेश की युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, हमारे किसानों को खुशहाली मिले।

मैं भारतीय जनता पार्टी को बधाई देता हूं। मुझे आशा है कि जनता ने उनके ऊपर जो विश्वास दिखाया है, वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

आप सबको याद होगा कि मैंने कभी सीटों की घोषणा नहीं की। मैंने हमेशा यही कहा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है और आज भी मैं यही कहूंगा कि मुझे मध्य प्रदेश के मतदाता पर विश्वास है।

मैं सभी हारे हुए प्रत्याशी और जीते हुए विधायकों के साथ इस बात की समीक्षा करूंगा कि आखिर वह क्या वजह रही जो हम अपनी बात मध्य प्रदेश के मतदाता को समझा नहीं सके।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें