मध्यप्रदेश की महिलाओं को “शराबी” कहने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ आक्रोश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं को बताया शराबी आक्रोशित महिलाओं ने पुतले को चप्पलो से पीटकर दहन किया

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव बोली यही कॉंग्रेस के कु संस्कार है कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक विनाश अब सुनिश्चित है

सागर। आज जब देश की मातृशक्ति अमर वीरांगना चित्तौड़गढ़ की महारानी रानी पद्मावती के जौहर दिवस पर उनकी की वीराता और बलिदान की गाथाओं का संस्मरण कर रही थी पवित्र हरतालिका तीज पर्व पर अखंड साधना में लीन थी ऐसे समय में मध्यप्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को “शराबी” कहकर समूची मातृ शक्ति को अपमानित किया है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के नमक मंडी चौराहे पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतला दहन के दौरान कही। कार्यक्रम में सुषमा यादव, नेहा जैन स्नेहलता साहू रश्मि कुशवाहा,सुश्री जयश्री रैकवार,प्रमिला मौर्य,मंजु केशरवानी, प्रीति केशरवानी,मालती पवार व अन्य मातृ शक्ति व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

आक्रोशित महिलाओं ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को चप्पलो से पीटकर जलाया। पुतला दहन के दौरान कॉंग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे गुंजायमान हो रहे थे।

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहीं है जिसका परिणाम है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण समर्पण एवं दक्षता के कार्य करते हुए आगे बढ़ रहीं हैं। “ऑपरेशन सिंदूर”हो या खेल का मैदान हो हर जगह महिलाएं अपने देश का मान बढ़ा रहीं है। जो शायद कॉंग्रेस और उनके नेताओं को रास नहीं आ रहा है इसलिए उनके द्वारा महिलाओं को अपमानित करने इस प्रकार की बयानबाज़ी की जा रही जो कांग्रेस के कुसंस्कार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता याद रखें नारी नशा नहीं करती है, पर जब अपनी शक्ति पर आ जाए तो दुष्टों का नाश जरूर कर देती है। कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक विनाश अब सुनिश्चित है।
पुतला दहन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य शैलेश केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,नितिन सोनी,राहुल वैध, कन्हैया पटेल,जिनेश साहू,मुकेश साहू मनोहर साहू कुलदीप खटीक,चिराग सबलोक व अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें