हरतालिका तीज का व्रत सभी को एकसूत्र में बांधता है और हमें सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखता है :- सविता सिंह राजपूत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

हरतालिका तीज का व्रत सभी को एकसूत्र में बांधता है और हमें सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखता है :- सविता सिंह राजपूत

सागर। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत ने निर्जला व्रत रखकर ज्ञानवीर विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर मंदिर को फूलों, रंगोली और फुलेरे से मनमोहक ढंग से सजाया गया। विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा में परिवार की माताओं और महिलाओं ने भक्ति भाव से भाग लिया। रात्रि जागरण में भजन-कीर्तन के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की गई, जिससे पूरा वातावरण शिवमय और भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सविता सिंह ने कहा कि हरतालिका तीज का व्रत हिंदू संस्कृति में अखंड सौभाग्य, पारिवारिक सुख-शांति और दांपत्य जीवन की मधुरता का प्रतीक है। यह पर्व हमें माता पार्वती के तप और भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को बतलाता है। यह पर्व धार्मिक और सामाजिक महत्व के साथ परिवारों को एकजुट करने और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोता है।
सविता सिंह राजपूत ने आगे कहा कि हरतालिका तीज का पर्व माता पार्वती के त्याग, तप और भक्ति से हमें प्रेरणा देता है। यह अवसर परिवार को एकसूत्र में बांधता है और हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखता है। यह पर्व नारी शक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शक्ति, धैर्य, विवेक व सौम्यता के प्रतीक हैं। मैं सभी से प्रेम और श्रद्धा के साथ उनकी पूजा-अर्चना करने का आह्वान करती हूँ, ताकि जीवन के सभी विघ्न दूर हों और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो।

इस पावन अवसर पर उमा राजपूत, सरोज राजपूत जयश्री राजपूत, ऋतु सिंह, श्रीमती रती राजपूत, श्रीमती सुरभि राजपूत, श्रीमती नंदिका राजपूत, रंजना सिंह, स्वाति सिंह, आशी चौहान, श्रीमती रतन सिंह, श्रीमती विमला राजपूत, श्रीमती गर्ग, डिंपी सिंह, श्रीमती यादव एवं पंडित गोपाल गर्ग की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें