हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार — हथियार जप्त

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जिला – सागर
थाना – मोतीनगर
दिनांक – 28.08.2025

हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार — हथियार जप्त

थाना मोतीनगर सागर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के गंभीर प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई है।

घटना विवरण

दिनांक 27.08.2025 को फरियादी भूपेश पिता अशोक चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हनुमान मंदिर के पास, राजीवनगर वार्ड सागर ने रिपोर्ट लेख कराई कि उसके परिवार का रीतेश चौबे आदि से पुराना विवाद चल रहा है।

तीजा पर्व के अवसर पर घर पर मौजूद होने के दौरान आरोपीगण —

मृदुल चौबे (लोहे की रॉड),

सुरेश चौबे व विवेक चौबे (लाठी),

रीतेश चौबे (तलवार),

रूपेश चौबे (कट्टा),

देवेंद्र चौबे (लाठी)

ने पुरानी रंजिश पर गाली-गलौच करते हुए परिवारजनों पर जानलेवा हमला किया।
हमले में प्रभात चौबे, महेश चौबे, निधि चौबे एवं सुदामा चौबे गंभीर रूप से घायल हुए। सुदामा चौबे को रूपेश ने कट्टे से गोली मारी, जो दाहिने हाथ में लगी और आर-पार हो गई।

घटना की सूचना पर थाना मोतीनगर पुलिस ने अपराध क्रमांक दर्ज कर अपराध धारा 109, 296, 115(2), 118(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया।

पुलिस की कार्यवाही

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपीगण —

  1. सुरेश पिता स्व. पूरन लाल चौबे
  2. विवेक पिता स्व. पूरन लाल चौबे
    (दोनों निवासी राजीवनगर वार्ड सागर)

को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। शेष आरोपियों की तलाश सतत की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी

  1. निरीक्षक जसवंत राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर)
  2. उपनिरीक्षक गौरव गुप्ता
  3. प्रआर नदीम शेख
  4. आर. दीपक
  5. आर. हरिश्चंद्र
  6. आर. विनय
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें