
11 सितम्बर का आयोजन युवाओं के लिये प्रेरणादायक अनुभव होगा-अविराज सिंह
खुरई। भाजपा युवा नेता अविराज सिंह ने खुरई के आर.एल.एम कॉलेज, शासकीय महाविद्यालय और शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि युवा सिर्फ देश के भविष्य के कर्ताधर्ता नहीं, बल्कि वर्तमान के भी निर्माता हैं। यदि उन्हें उचित शिक्षा, कौशल और अवसर दिए जाएं, तो वे अपने करियर के साथ-साथ राष्ट्र को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
युवा संवाद में संबोधित करते हुए युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि 11 सितम्बर को सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में मेरे द्वारा एक प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया गया है, जिसका नाम है ‘‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘। 11 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक यह कार्यक्रम होगा। आप सभी ने यंग थिंकर्स फोरम का नाम सुना होगा। जिसके निर्देशक आशुतोष ठाकुर जी अपनी स्पीच देंगे।
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि आप सभी ने पढ़ा होगा कि अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। 11 सितम्बर को हम पर्यावरण संरक्षण, अमेरिका द्वारा लगाया गया 50 प्रतिशत टैरिफ, आतंकवाद जैसे अनेक विषयों पर चर्चा करेंगे। और 11 सितम्बर ही क्यों? तो आप में से बहुत सारे युवा साथी जानते होंगे कि 11 सितम्बर 1893, यानी अब से 132 वर्ष पहले, स्वामी विवेकानंद जी ने, शिकागो में अपनी पहली स्पीच दी थी। एक ऐसा संदेश दिया था जो आज भी हमारा मार्ग प्रदर्शित कर रहा है। भारत को मार्ग दिखा रहा है।
उन्होंने कहा कि विवेकानन्द जी ने अमेरिका में अपने संबोधन की शुरूआत ‘‘मेरे भाईयों और बहनों‘‘ से की। जबकि अन्य सब वक्ता शुरूआत कर रहे थे लेडीज एंड जेंटल मेन बोलकर। विवेकानन्द जी ने ऐसा वक्तव्य दिया जिसे आज भी हम पढ़ रहे हैं, जिससे आज भी हम सीख रहे हैं। उन्होंने इतना अच्छा संदेश दिया कि मैंने 132 वर्ष पूरे होने पर सागर के महाकवि पद्माकर सभागार में एक पूरा प्रोग्राम ऑर्गनाइज किया है। प्रोग्राम का टॉपिक है ‘‘वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टिकोण‘‘।
अविराज सिंह ने कहा कि युवा वह है जो अनीति से लड़ता है। जो दुर्गुणों से दूर रहता है। जो काल की चाल को बदल देता है। जिसमें जोश के साथ होश भी है। जो समस्याओं का समाधान निकालता है। जो प्रेरक इतिहास रचता है। जो बातों का बादशाह नहीं बल्कि करके दिखाता है। युवा सिर्फ देश के भविष्य के कर्ताधर्ता नहीं, बल्कि वर्तमान के भी निर्माता हैं। यदि उन्हें उचित शिक्षा, कौशल और अवसर दिए जाएं, तो वे अपने करियर के साथ-साथ राष्ट्र को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकते हैं।
अविराज सिंह ने कहा कि हमें कुछ समय निकाल कर सफल लोगों की वायोग्राफी, ऑटोग्राफी जरूर पढ़ना चाहिए। सफल लोगों की कहानियॉं हमें प्रेरणा देती हैं कि कठिनाइयों के बावजूद भी अगर हम धैर्य, परिश्रम और संकल्प से आगे बढ़े तो सफलता निश्चित है। सफलता वही है, जो संघर्षो को सीढ़ी बनाकर ऊपर चढ़ती है। महर्षि वाल्मीकि जी ने कहा है उत्साह मनुष्य के कर्मा को प्रेरित करता है और उत्साह ही कर्म को सफल बनाता है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राहुल चौधरी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण रविन्द्र सिंह राजपूत, प्राचार्य दिनेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा नीतिराज पटैल, मंडल अध्यक्ष धनौरा राजपाल सिंह राजपूत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष खुरई नगर प्रवीण जैन, दीपक कुमार गुप्ता, श्रीमती नीता राज वैद्य, उमेश कुमार साकेत, संतोष लड़िया, अमित दुबे, प्रचार्य विजय चौहान, प्राचार्य वंदना गोस्वामी, सहायक प्राघ्यापक सीमा नेमा, सुधीश कुमार, नरेश कुमार राजपूत, राजश्री नेमा, विजय जैन, नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अहिरवार, जगदीश अहिरवार, महरवान अहिरवार, आकाश परिहार, इन्द्रकुमार राय, इन्द्रराज ठाकुर, सुरेन्द्र ठाकुर, रामशास्त्री, प्रवीण नायक सहित भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।











