नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत बरहटा गंदगी में सरोवर, नाली ना होने से सड़क पर फैली गंदगी

SHARE:

मध्यप्रदेश भोपाल विशेष संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

ग्राम पंचायत बरहटा गंदगी में सरोवर, नाली ना होने से सड़क पर फैली गंदगी

एंकर नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव जनपद पंचायत अंतर्गत गोटेगांव तहसील की ग्राम पंचायत बरहटा इन दिनों बेतरतीब सुर्खियों में सरपंच सचिव जीआर एस की लापरवाही सफाई व्यवस्था और गंदगी के कारण चर्चाओं में है। गांव की मुख्य सड़क से लेकर मोहल्लों तक हर ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे गांव में न सिर्फ बदबू फैल रही है, बल्कि बीमारियों का खतरा भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।ग्राम बरहटा की मुख्य सड़क पर जगह-जगह गंदगी का जमावड़ा है। कई स्थानों पर तो कचरा महीनों से नहीं उठाया गया है। बरसात के मौसम में यह कचरा बजबजाने लगा है,जिससे ग्रामीणों को सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।गांव की नालियों की स्थिति भी दयनीय है। नाली की साफ-सफाई पर ग्राम पंचायत की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई नालियां तो कचरे से जाम होकर सड़कों पर बहने लगी हैं, और कई जगह है तो नाली का निर्माण किया ही नहीं गया जिससे गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और उससे संक्रामक रोगों का खतरा भी बढ़ गया है। गांववाले चाहते हैं कि यह विकास सिर्फ कागजों तक सीमित ना रहे, बल्कि धरातल पर भी विकास किया जाए।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें