
कोई भी राष्ट्र तभी प्रगति करता है जब वह राष्ट्र आत्मनिर्भर हो-अविराज सिंह
सागर। भाजपा युवा नेता अविराज सिंह शासकीय पीएम श्री महाविद्यालय मकरोनिया और शासकीय कला एवं वाणिज्य (अग्रणी) महाविद्यालय सागर में युवा संवाद कार्यक्रम को संबबोधित किया।
युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि जैसा स्वामी विवेकानद जी ने बोला है, अपने राष्ट्र का भविष्य, अपने राष्ट्र के युवाओं के हाथ में है, कोई भी राष्ट्र तभी प्रगति करता है, जब उस राष्ट्र के युवा और नागरिक स्वयं पर विश्वास करते हैं। इसलिए यह समय आत्मनिर्भर भारत का समय है। और जैसा महात्मा गांधी जी ने बोला था, सभी पॉजिटिव चेंजेस की शुरुआत हम से होती है। तो हम उनके विजन को आगे बढ़ाएं। इसी विजन को ध्यान में रखते हुए 11 सितम्बर को स्वामी विवेकानंद जी के पार्लियामेंट ऑफ रिजन यानि विश्वधर्म संसद में दिये गए भाषण के 132 वर्ष पूरे हो रहे हैं और हम सभी जानते हैं उन्होंने एक ऐसा भाषण दिया था। अपने संदेश में भारत के बारे में बात की, भारतीय संस्कृति के बारे में बात की, हिंदुइजम के बारे में बात की और उन्होंने बहुत अच्छे से ईश्वर का व्याख्यान किया कि ईश्वर कैसे होते हैं, इसी के उपलक्ष्य में मोती नगर के महाकवि पद्माकर सभागार में एक युवा संवाद आयोजित किया गया है। जिसका विषय वैश्विक चुनौतियों का समाधान और भारतीय दृष्टि कोण।
अविराज सिंह ने कहा कि पूज्य संत दादा गुरुजी के सानिध्य में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पूज्य संत दादा गुरुजी चार वर्षों से निरंतर बिना भोजन के केवल जल और वायु पर रह रहे हैं। वे पूजनीय संत हैं। अविराज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉक्ंगटर विनोद मिश्रा करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता यंग थिंकर्स फोरम इंडिया, जिसके निर्देशक आशुतोष है, वे अपने राष्ट्र के सबसे प्रखर और ज्ञानी वक्ताओं में से एक है, तो निश्चित ही, आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। मैं ऐसी आशा करता हूं।
उन्होंने कहा कि युवा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से या फिर जब भी हम सभी युवा संवाद करते हैं, आपस में संवाद करते हैं तो उनसे हमारा एक नया विजन डेवललप होता है। हमें नये आइडियाज मिलते हैं, हम नये एक्स्पीरियंसेस को पहली बार सुनते हैं, नये अनुभवों को हम पहली बार सुनते हैं। आज जब हम सभी युवा संवाद कर रहे हैं तो इस संवाद के माध्यम से हम ये संकल्प कर रहे हैं कि 2047 तक हम भारत को एक डेपलप इकोनॉमी और एक डेवलप राष्ट्र बना के लिये सभी मिलकर प्रयास करेंगे। यह संकल्प हम सभी करते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे। और हम सभी यह भी जानते हैं कि हमारे जो भी सपने हैं, हम जो भी लक्ष्य निर्धारित करते हैं, आने वाले समय में वही भारत के सपने बनेंगे, भारत के गोल्स बनेंगे। क्योंकि हम इंडिया का प्रेजेंट भी है और फ्यूचर भी है। यानि जिस दिशा में अपने राष्ट के युवा आगे बढ़ेंगे, उसी दिशा में भारत आगे बढ़ेगा। अपने देश की हेंडीकाफ्ट इंडस्ट्री को टेक्स्टर इंडस्ट्री को प्रमोट करना है।
उन्होंने कहा कि कल आप सभी गणेश जी के विसर्जन में गए होंगे जब मैंने थोड़ा और गणेश उत्सव के बारे में पढ़ा तो मुझे ये जानकारी मिली कि गणेश उत्सव से अकेले 40,000 करोड की अर्थव्यवस्था जुड़ी है। जब नवरात्रि में, गणेश उत्सव, दीपावली के समय हमारे संस्कृति से जुड़े त्योहारों के समय हम अपने देश के प्रोडक्ट्स का यूज करेंगे बड़ा परिवर्तन आएगा। इससे हमारे देश के नागरिकों को लाभ होगा। इसलिए हम अपने लोकल बिजनेस को प्रमोट करें।
भारत ने सेमी कंडक्टर चिप बनाया है। भारत में बनी हुई मेडिसिन अब दुनिया के कोने कोने तक जा रहे हैं हम मेडिसिन एक्सपोर्ट कर रहे हैं अब दो सेक्टर में हमें काम करना है हम सभी युवाओं को मेहनत करनी हैं वो है एलेक्ट्रोनिक्स और आईटी। जब हम अपने देश के प्रोडक्ट्स का यूज करेंगे प्रमोट करेंगे तो अपने भारत रोजगार बढ़ेगा भारत के युवा भारत के युवाओं को और रोजगार प्रदान करेंगे, तो हमें दूसरी कंट्रीज में काम करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
विश्व के सामने ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर जैसी चुनौतियां हैं, साथ ही पाकिस्तान जैसे राष्ट्र की साजिशें और षड़यत्र भी भारत के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर कोई नई चीज नहीं हैं, लेकिन 2025 में ये और भी बढ़ जाएंगे और कॉमन हो जाएंगे, जिससे भारत को बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। भारत की हर चुनौती का समाधान वोकल फॉर लोकल है, यानी स्थानीय उत्पादों और संसाधनों को बढ़ावा देना।
कार्यक्रम में प्राचार्य ए.सी. जैन, डॉ. अजय सिंह ठाकुर, कमलेष दुबे, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना सागर आर.सी. प्रजापति, डॉ. रश्मि यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।











