
विधायक लारिया ने हिन्द की चादर गुरू तेग बहादुर साहिब की शोभायात्रा का स्वागत, सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया
सागर/13.09.2025
हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350 साल शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में असम से चलकर शोभायात्रा जो सारे भारतवर्ष से होती हुई वापस आनंदपुर साहब, पंजाब में समापन हो रहा है। जिसमें श्री गुरु तेग बहादुर जी के संपूर्ण शास्त्र,शस्त्र और उनके संस्मरणों की शोभायात्रा का सिख समाज एवं समस्त सर्व समाज के द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है।
इस शोभायात्रा के नरयावली विधानसभा में किशनपुरा टोल टैक्स (नरयावली) प्रवेश अवसर पर विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने शोभायात्रा के दर्शन कर स्वागत, सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Post Views: 202











