
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर को भाजपा आयोजित करेगी रक्त दान शिविर
सागर। आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिन के अवसर पर भाजपा द्वारा आयोजित “सेवा पखवाड़ा का शुरू होगा जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।
सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 17 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा वृहद स्तर पर रक्त दान शिविर का आयोजन धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय के स्व.राजा दुबे सभागार में दोपहर 03 बजे से आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों की समीक्षा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने सोमवार को जिला सेवा पखवाड़ा टोली के साथ की व कार्यक्रम प्रभारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
साथ ही जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8 वें पोषण माह के शुभारंभ एवं कार्यक्रम के
“सीधे प्रसारण” एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिले में सभी जनप्रतिनिधि,पदाधिकारी,कार्यकर्ता नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में आमजनों के साथ शामिल होंगे।
सेवा पखवाड़ा टोली जिला संयोजक जगन्नाथ गुरैया ने बताया कि सागर में स्वास्थ्य केंद्र तिली,सिविल अस्पताल राहतगढ,सिविल अस्पताल बीना,सिविल अस्पताल खुरई,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मालथौन,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरखी एवं सिविल अस्पताल मकरोनिया में कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 10 बजे से होगा। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।











