नवरात्री पर्व में महादेवी श्री प‌द्मावती माता की आराधना को बुंदेलखण्ड से श्री णमोकार तीर्थ पहुँच रहें हैं हज़ारों श्रद्धालु

नवरात्री पर्व में महादेवी श्री प‌द्मावती माता की आराधना को बुंदेलखण्ड से श्री णमोकार तीर्थ पहुँच रहें हैं हज़ारों श्रद्धालु

बुंदेलखण्ड गौरव आचार्य श्री देवनन्दी जी महाराज के सान्निध्य में बुंदेलखण्ड गुरुभक्त परिवार द्वारा प्रतिवर्ष नवरात्री में आयोजित किया जाता है विशेष अनुष्ठान

सागर! महाराष्ट्र प्रदेश के चांदवड जिले में स्थित अतिशय क्षेत्र श्री णमोकार तीर्थ क्षेत्र में नवरात्री पर्व पर बुंदेलखण्ड गुरु भक्त परिवार द्वारा प्रतिवर्षानुरुप आयोजित दस दिवसीय नवरात्रि महोत्सव 02 अक्टूबर तक चलेगा।
नवरात्रि महोत्सव बुंदेलखण्ड गौरव णमोकार तीर्थ प्रणेता परम पूज्य प्रज्ञाश्रमण सरस्वताचार्य सर्वोदयी राष्ट्र संत 108 आचार्य श्री देवनन्दी जी महाराज के ससंघ सान्निध्य व बा.ब्र.वैशाली दीदी,बा.ब्र.अक्षय भैया एवं विधानाचार्य पं.दयाचंद जैन,अमरकंटक के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है अनुष्ठान हेतु संगीतकार राहुल पडेले है।

नवरात्रि के पवित्र सर्वसिद्धि अनुष्ठान में माँ भगवती राज राजेश्वरी, णमोकार तीर्थ वासिनी,सर्व फलदायिनी,”महादेवी श्री प‌द्मावती माता” की भक्तिमय साधना की जाती है जिसमें प्रतिदिन प्रात: काल जिन अभिषेक,शांति धारा,पूजन शृंगार दोपहर में विशेष अनुष्ठान व प्रवचन एवं रात्री कालीन आरती,हवन एवं अन्य मांगलिक क्रियाओं के साथ पूर्ण भक्ति भाव से माता की आराधना होती है। आयोजन में प्रमुखता से बुंदेलखण्ड के सागर जिले सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र प्रांत के श्रद्घालु शामिल होते है।
आयोजन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन बंडा ने बताया कि दस दिवसीय अनुष्ठान में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य सागर निवासी मुकेश जैन सुनीता जैन श्रीकांत जैन भाजपा मीडिया प्रभारी (हीरापुर) परिवार को प्राप्त हुआ है।अनुष्ठान में प्रतिदिन हज़ारों लोग शामिल होकर माँ पद्मावती की आराधना करते हैं। दस दिवसीय अनुष्ठान में संतोष काला नांदेड़ विपिन जैन,रविकांत जैन,जय कुमार जैन जिनेन्द्र जैन,डॉ.दीपक जैन राहुल पडेले (संगीतकार) राजेश जैन रजनीश जैन,राकेश जैन,राजेश जैन (सुधामृत ) ,मनीष जैन रहली,राजेश जैन रहली,आशीष जैन निशंक सागर सेवाएं प्रदान कर रहें हैं।
आयोजन हेतु सभी बुंदेलखण्ड गुरुभक्त परिवार के सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

समिति के परम संरक्षक श्रीमंत सेठ प्रवीण जैन बताया कि णमोकार तीर्थ में भारत गौरव गणधिपत गणधराचार्यश्री १०८ कुंथुसागर जी महाराज के मंगल सानिध्य एवं लगभग 25 आचार्यों एवं 400 मुनिराज की मंगल उपस्थिति में आगामी 6 फरवरी 2026 से पंचकल्याण प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा जिसकी तैयारियां प्रारंभ हो चुकी है!

श्रीकांत जैन
7987080255

Leave a Comment

Read More