दिव्यांग आदिवासी महिला घर अंदर थी नगर पालिका के अमले ने चला दिया बुलडोजर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिव्यांग आदिवासी महिला घर अंदर थी नगर पालिका के अमले ने चला दिया बुलडोजर।

कांग्रेसजन पहुंचे पीड़िता के घर व मकरोनिया अस्पताल।

पीड़िता का हाल-चाल जानकर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली।

भाजपा सरकार का दिव्यांग व आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर………सुरेन्द्र चौधरी

नरयावली विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत नगर पालिका मकरोनिया के शबरी वार्ड बड़तुमा में विगत दिवस नगर पालिका मकरोनिया
के अमलें द्वारा बिना किसी नोटिस व पूर्व सूचना के दिव्यांग आदिवासी महिला के घर के अंदर होने के बावजूद उसके घर पर बुलडोजर चलाने की घटना उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया में भर्ती श्रीमति अनीता गौंड़ का हाल-चाल जाननें मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ कांग्रेसजन मकरोनिया अस्पताल पहुंचे।जहां पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने मकरोनिया अस्पताल में भर्ती श्रीमति अनीता गौंड़ का हाल चाल जाना और संपूर्ण घटनाक्रम की विस्तारित जानकारी ली तथा श्रीमती अनीता गौड़ के बड़तुमा स्थित घर पहुंच कर उनके परिजनों व वार्ड वासियों से विस्तारित चर्चा कर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी ली।पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नगर पालिका मकरोनिया के अमले द्वारा दिव्यांग आदिवासी महिला के घर पर बिना किसी सूचना और बिना किसी नोटिस के बुलडोजर चलाने की कार्यवाही से भाजपा सरकार का दिव्यांग व आदिवासी विरोधी चेहरा उजागर हुआ है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनकी लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी। इस दौरान श्री चौधरी के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,जमुना पांडे,पूर्व पार्षद श्रीमति रुकमणी गौंड़,आर आर पाराशर,युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजा बुंदेला, संदीप चौधरी,रोहित वर्मा आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें