अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत किया

SHARE:

सागर/सागर नगर के लोकप्रिय विधायक शैलेन्द्र जैन की धर्मपत्नि अनुश्री जैन ने वृद्धाश्रम पहुँचकर वृद्धजनों को भोजन कराया एवं ठंड से बचाब के लिये गरमा कपड़े स्वेटर आदि प्रदान की। इस दौरान वृद्धजनों के चहरे पर मुस्कान देखने को मिली एवं वृद्धजनों ने श्रीमति अनुश्री जैन को सहज की गले से लगा लिया।

श्रीमति जैन ने कहा कि, आप सभी मेरा परिवार है आपके साथ समय व्यतीत करने से जो आनंद की अनुभूति होती है उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता है। जब भी में यहाँ आती हूँ आप सभी से मुझे अपार स्नेह एवं आशीर्वाद मिलता है। उन्होंने कहा कि आप लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो आप अवगत कराये, यथासंभव आपकी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा। इस अवसर पर अत्योदय समिति की अध्यक्ष श्रीमति प्रतिभा चौबे, चन्द्रशेखर वार्ड पार्षद सुश्री मेघा दुबे उपस्थित रही।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें