व्हीआईएसएम कॉलेज में हुआ भाषीय दिवस का आयोजन- छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

व्हीआईएसएम ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ के अंतर्गत संचालित विजयाराजे इंस्टीटयूट ऑफ सांइस एण्ड मैनेजमेंट में दिनांक 25 सितम्बर 2023 से 11 दिसम्बर 2023 के मध्य भाषीय दिवस के अवसर पर विभिन्न संस्कृतिक गतिविधियॉ आयोजित की गई। जिसमें बहुभाषी सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल, फिल्म स्क्रीनिंग, सेमिनार, कार्यशालाऐं जैसे विभिन्न सफल आयोजन किये गए। आयोजनों का मुख्य उद्देश्य हमारे देश की भाषाई विविधता का जश्न मनाने एवं एकता और गौरव की भावना का अनुभव करना था। इसमें संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों ने अपनी भागीदारी की। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. सुनील राठौर ने छात्र-छात्राओं को बताया कि ऐसे आयोजनो से छात्र-छात्राओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। ऐसी प्रतियोगिताओं में हर विद्यार्थी कों अपनी भागीदारी करनी चाहिए। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित समस्त स्टॉफ व छात्र-छात्राऐं मौजूद रहे।

Leave a Comment

Read More