120 छात्राओं ने कराया पंजीयन, तकनीकी समस्याओं का भी किया गया समाधान

SHARE:

सेवा सेतु अभियान के तहत गाँव की बेटी योजना का कैंप आयोजित

सागर 03 अक्टूबर 2026

उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश तथा शासन के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर में सेवा सेतु अभियान–‘सरकार आपके द्वार’ के अंतर्गत गाँव की बेटी योजना हेतु कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

कैंप में महाविद्यालय की 120 छात्राओं ने पंजीयन कराया तथा शासन द्वारा संचालित गाँव की बेटी योजना का लाभ प्राप्त किया। इस दौरान छात्राओं को योजना के अंतर्गत आवेदन एवं पंजीयन प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कैंप के माध्यम से छात्राओं को गाँव की बेटी योजना के आवेदन प्रपत्र भरने में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। छात्राओं ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त पाँच हजार रुपये की राशि का उपयोग वे अपनी पढ़ाई, अध्ययन सामग्री तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कर रही हैं। छात्राओं ने योजना को अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में गाँव की बेटी प्रभारी/संयोजक डॉ. संगीता मुखर्जी, गाँव की बेटी योजना समिति के सदस्य डॉ. प्रतिभा जैन, डॉ. अभिलाषा जैन,  संतोष कुमार भगत,  खूब सिंह लोधी (स्थायी कर्मी),  मिती तिवारी,  मीना चौहान, कु. साक्षी पाण्डेय, कु. रीता अहिरवार सहित महाविद्यालय की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें