डायल 112 की त्वरित कार्यवाही से रोड पर खड़ी मोटर साइकल उठाकर भागे वाहन बरामद — आरोपी वाहन छोड़कर हुए फरार


थाना – राहतगढ़
दिनांक: 07/11/25

डायल 112 की त्वरित कार्यवाही से रोड पर खड़ी मोटर साइकल उठाकर भागे वाहन बरामद — आरोपी वाहन छोड़कर हुए फरार

भोपाल स्थित डायल 112 सेंट्रल कंट्रोल रूम से थाना राहतगढ़ क्षेत्र के ग्राम डबरी के निवासी अरुण पटैल की मोटरसाइकिल उठाकर
भागने की सूचना प्राप्त होते ही एफ.आर.वी. 32 को तत्काल घटना स्थल की ओर रवाना किया गया।

सूचना अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पीड़ित अरुण पटैल की मोटरसाइकिल उठाकर भाग जाने की बात बताई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 एफ.आर.वी. स्टाफ द्वारा ग्राम क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहनों की तलाश की गई। खोजबीन के दौरान डायल 112 द्वारा पीछा करने के भय से गांव के पास ही मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए।

बरामद मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर पीड़ित को सुपुर्द कर दिया गया।

तत्काल एवं सफल कार्यवाही में विशेष योगदान

आरक्षक 263 मुकेश

पायलट असीम खान
डायल 112, एफ.आर.वी. – 32

इनकी त्वरित कार्रवाई एवं सतर्कता से पीड़ित को तुरंत सहायता मिली एवं चोरी गया वाहन सुरक्षित बरामद किया जा सका।

यह सफलता डायल 112 भोपाल सेंट्रल कंट्रोल रूम द्वारा सूचना के तत्काल संप्रेषण एवं एफ.आर.वी. स्टाफ की फुर्तीले, संवेदनशील एवं त्वरित रिस्पॉन्स का परिणाम है।

डायल 112 – आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी।
सागर पुलिस आम नागरिकों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर।

Leave a Comment

Read More