सागर नगर मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई


सागर नगर मंडल में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गई
सागर। भारतीय जनता पार्टी सागर नगर मंडल द्वारा आज काकागंज वार्ड में डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के प्रभावी संचालन एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी मनीष चोबे जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के महत्व, उसके उपयोग तथा संगठनात्मक कार्यों में डिजिटल माध्यमों की बढ़ती भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों, जनसंपर्क अभियान, बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से जोड़ें तथा संगठन की विचारधारा और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक का समापन संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ। मीडिया प्रभारी आकाश कोरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, जिला आई टी संयोजक रामेश्वर नामदेव, मण्डल अध्यक्ष अमित बैसाखिया जी, मण्डल मंत्री गोपी पंथी, अंशुल हर्ष, मंडल के सभी पार्षद गण,वार्ड संयोजक समस्त मंडल पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।
जारीकर्ता:
इंजी. आकाश कोरी (मासाब)
मीडिया प्रभारी, सागर नगर भाजपा

Leave a Comment

Read More