बीते 8 दिनों में 86 जरुरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा ने

बीते 8 दिनों में 86 जरुरतमंदों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया भूपेन्द्र भैया की ब्लड हेल्पलाइन सेवा ने

सागर। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के कार्यालय से संचालित रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से 23 जून से 30 जून 2026 के मध्य 8 दिनों में 86 जरुतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया है। औसत रुप से प्रतिदिन 11 जरुरतमंदों को हेल्पलाइन सेंटर से उपलब्ध कराया गया। विगत 2 जून, 2025 को आरंभ हुए इस सेवा प्रकल्प से अभी तक कुल 1804 गरीब जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है।

सागर जिले के बीमारों और जरूरतमंदों के लिए
“भूपेंद्र भैया की ब्लड हेल्प हेल्पलाइन“ जीवन रक्षक बन गई है। इस जन कल्याणकारी रक्त हेल्पलाइन सेवा प्रकल्प ने जरूरतमंदों मरीजों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराते हुए मरीजों की जान और पैसा दोनों बचाए हैं। बीते 8 दिनों में जिन 86 जरूरतमंदों को इस सेवा से रक्त उपलब्ध हुआ उनमें सागर जिले के विभिन्न क्षेत्रों जैसे बंडा, केसली, गौरझामर, गढ़ाकोटा, खुरई, सुरखी, रहली राहतगढ़ मालथौन, नरयावली, बांदरी, बीना, देवरी, बेगमगंज, दमोह, सानौधा, बटियागढ़, जैसीनगर, दलपतपुर के ग्रामों व वार्डों से सागर संभागीय मुख्यालय पर इलाज कराने आए जरूरतमंद मरीज शामिल हैं।

पूर्व गृहमंत्री,खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह स्वयं निःशुल्क रक्त सेवा हेल्पलाइन सेंटर की निरंतर मानीटरिंग करते हैं। इस हेल्पलाइन सेंटर का मोबाइल नंबर 9228035418 है जो चौबीस घंटे ओपन रहता है। लैंडलाइन नंबर 262688 पर भी जरुरतमंद सम्पर्क कर सकते हैं। इमरजेंसी में पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के स्वयं के मोबाइल नंबर 9425171211 पर भी काल, वाट्सएप या एसएमएस किया जा सकता है।

Leave a Comment

Read More