महिला एवं बालिका सुरक्षा को समर्पित—“जिम्मेदार मर्दानगी” एवं “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

जिला सागर (म.प्र.)
दिनांक 08 नवम्बर 2025

महिला एवं बालिका सुरक्षा को समर्पित—“जिम्मेदार मर्दानगी” एवं “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सागर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत जिम्मेदार मर्दानगी अभियान एवं गुमशुदा/अव्यस्क बालक-बालिकाओं की पता तलाश हेतु संचालित मुस्कान अभियान दिनांक 01.11.2025 से 30.11.2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 08 नवम्बर 2025 को रक्षित केन्द्र सागर (मा० सागर) परिसर में एक दिवसीय जन संवाद/कार्यशाला का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

महिलाओं, बालिकाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं नव युवाओं के लिए एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं संवेदनशील सामाजिक वातावरण का निर्माण करना। समाज में महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, समानता, तथा मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

कार्यशाला में प्रमुख बिंदु

अधिकारीगण द्वारा संबोधन में निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया—

महिलाओं/बालिकाओं के प्रति हिंसा की रोकथाम

“जिम्मेदार मर्दानगी” के सिद्धांत एवं व्यवहार में सम्मान

ऑपरेशन मुस्कान के माध्यम से गुम अव्यस्क बालक/बालिकाओं की खोज की प्रक्रिया

POCSO अधिनियम, JJ Act, बाल विवाह निषेध अधिनियम, बाल तस्करी, बाल श्रम संबंधित कानूनों की जानकारी

गुड टच – बैड टच जागरूकता

बच्चों एवं युवाओं को साइबर अपराध से सुरक्षा एवं तकनीकी संसाधनों का सकारात्मक उपयोग

अधिकारीगण ने कहा कि “समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं व बालिकाओं के प्रति सम्मान एवं समानता का व्यवहार रखे, तथा किसी भी प्रकार की हिंसा या अपराध की रोकथाम में सजग एवं संवेदनशील भूमिका निभाए।”

कार्यक्रम में सहभागिता

कार्यक्रम में उपस्थित रहे—

उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री अजय कुमार सनकत

रक्षित निरीक्षक श्री नीतेश वाईकर

निरीक्षक संतोषी कनासिया (महिला थाना प्रभारी)

सूबेदार धर्मेन्द्र सिंह

महिला सुरक्षा शाखा एवं विभिन्न एनजीओ संगठन

  1. रेखा राजपूत – श्रमशक्ति महिला सेवा समिति
  2. प्रमिला मौर्य – युवा विकास मण्डल सागर
  3. अनिल रैकवार – कृषक सहयोग संस्थान सागर

ग्राम रक्षा / नगर रक्षा समिति सदस्य

एनसीसी के युवा कैडेट

जनसहभागिता की सराहना

यह अभियान आम नागरिकों द्वारा अत्यंत सराहनीय माना जा रहा है। लोगों ने इस पहल को महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध हिंसा रोकथाम और जेंडर समानता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

सहयोगी जनता – सक्रिय पुलिस – सुरक्षित समाज
जिला पुलिस सागर

Leave a Comment

Read More