डॉ. अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन लाना चाहते थे- डॉ. संजय कुमार

डॉ. अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन लाना चाहते थे- डॉ. संजय कुमार
सागर । डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में डॉ. अम्बेडकर चेयर द्वारा आयोजित डॉ. अंबेडकर मेमोरियल लेक्चर के मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि जब तक लोगों की सोच एवं मानसिकता में परिवर्तन नहीं आएगा तब तक समाज में भी परिवर्तन नहीं आएगा । उन्होंने कहा कि डॉ. बी.आर. अंबेडकर ने अपने विचारों के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन लाना चाहते थे, लोगों की मानसिकता और सोच में परिवर्तन आए जिससे समाज में जो दूरियां है वह कम हो सके भेदभाव कम हो सके । संगोष्ठी में मुख्य अतिथि प्रो. अशोक कुमार अहिरवार ने डॉ. अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सम्मुख आई अनेक कठिनाइयां और चुनौतियों के बारे में बताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. राजेश गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के द्वारा जातिवाद एवं समाज में भेदभाव इसमें प्रमुख रूप से जातिवाद को दूर करने के लिए अपने जीवन को लगा दिया । डॉ. अम्बेडकर चेयर के सहायक प्राध्यापक डॉ. देवेंद्र कुमार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर चेयर का मूल उद्देश्य डॉ. अम्बेडकर के विचार को जन-जन तक पहुंचाना है, डॉ. अम्बेडकर के विचार, कार्य और दर्शन का कोई अंत नहीं है । संगोष्ठी में डॉ. हिमांशु कुमार, रहित गौतम, डॉ. वीरेंद्र, डॉ.अरविंद, डॉ. चिट्टी बाबू, जितेंद्र, बालचंद आदि उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Read More