वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त

SHARE:

सुहेला गांव में सर्च वारंट के आधार पर संयुक्त टीम ने की तलाशी, पुलिस चौकी इमलिया का स्टाफ भी रहा मौजूद

सागर, 11 अक्टूबर 2026। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध इमारती लकड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए 52 नग सागौन की लकड़ी जब्त की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की संयुक्त टीम ने झापन परिक्षेत्र की बीट सोमखेड़ा से लगे सुहेला गांव में सर्च वारंट के तहत यह कार्रवाई की।

वनमंडल अधिकारी के अनुसार, वनक्षेत्रपाल मनीषा मुकाती के नेतृत्व में परिक्षेत्र मोहली एवं झापन की संयुक्त टीम सुहेला निवासी भीकम सिंह, पिता करण सिंह लोधी, के घर पहुंची। हालांकि, मौके पर घर पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद ग्राम सरपंच एवं अन्य ग्रामीणों की उपस्थिति में घर के आसपास तलाशी ली गई, जहां से 52 नग इमारती सागौन की लकड़ी बरामद कर जब्त की गई।

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में कार्रवाई

इस कार्रवाई में परिक्षेत्र मोहली एवं झापन के वन विभागीय अमले के साथ पुलिस चौकी इमलिया का स्टाफ भी शामिल रहा। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर सर्च वारंट के जरिए की गई इस कार्रवाई को वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी के भंडारण पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वन विभाग द्वारा जब्त की गई सागौन की लकड़ी के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें