खाद आपूर्ति पर विधायक लारिया ने की समीक्षा, नरयावली क्षेत्र के किसानों को डीएपी की उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश

SHARE:

सांईंखेड़ा में डबल लॉक केंद्र प्रारंभ करने और सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सुविधा देने पर जोर

सागर/11.10.2026। रबी सीजन की तैयारियों के बीच किसानों को खाद की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया की अध्यक्षता में रविवार को एसडीएम कार्यालय में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विधायक श्री लारिया ने डीएपी की आपूर्ति, टोकन व्यवस्था और सहकारी समितियों के माध्यम से वितरण की समीक्षा करते हुए नरयावली विधानसभा क्षेत्र के किसानों को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रोहित वर्मा, डीडीए कृषि राजेश त्रिपाठी, डीएमओ रोहित बघेल, सीईओ सहकारी बैंक नीरज धुरेजा, कृषि अधिकारी अनिल राय, वरिष्ठ कृषि अधिकारी कुलदीप क्रिश्चियन, एसडीओ राहतगढ़ रिया तंतुवाय सहित मार्कफेड, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी और मैदानी अमला तथा मंडल अध्यक्ष सौरभ केशरवानी, अशोक सिंह एवं अरविन्द घोसी उपस्थित रहे।

विधायक  लारिया ने कहा कि किसानों को समय पर डीएपी उपलब्ध होना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में डीएपी की आपूर्ति बहाल करने तथा आगामी आपूर्ति में नरयावली विधानसभा क्षेत्र को अधिकतम हिस्सा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वित प्रयास करने को कहा। उन्होंने टोकन व्यवस्था के अंतर्गत किसानों को उनके क्षेत्र में ही प्राथमिकता देने पर जोर दिया, ताकि खाद वितरण में अनावश्यक परेशानी न हो और स्थानीय किसानों को समय पर खाद मिल सके।

लारिया ने विधानसभा क्षेत्र की सेवा सहकारी समितियों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण की सुविधा स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सांईंखेड़ा में डबल लॉक केंद्र प्रारंभ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक में खाद की उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विभागवार चर्चा करते हुए किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें

शहर चुनें