
जनपद पंचायत केसली ग्राम पंचायत केसली के वार्ड क्रमांक 16 के वासियों ने बताया कि उनके वार्ड में करीब 2 माह पूर्व से बनी नाली तोड़कर नवीन नाली एवं सड़क का निर्माण किया जाना था, लेकिन नवीन कार्य न होने से वार्ड वासियों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी नाली में लगी हुई लोहे की सरिया बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरे का अंदेशा बना हुआ है। साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा दिए गए जल के पानी के साथ नाली का पानी भी आ रहा है, जिससे वार्ड वासियों में बीमारी और मच्छर फैलने की आशंका है। इस संबंध में वार्ड की महिलाएं अपना विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।
Post Views: 107











