सागर के एडिना कॉलेज में SDOP बंडा प्रदीप वाल्मीकि ने मुस्कान अभियान के तहत दिया प्रेरक व्याख्यान

सागर जिला मुख्यालय स्तिथ एडिना कॉलेज के युवा छात्र छात्राओं के मध्य हुआ प्रदीप वाल्मीकि सतपुड़ा सिंघम sdop बंडा मुस्कान अभियान अंतर्गत प्रेरक व्याख्यान


सागर मे adina कॉलेज के छात्र छात्राओं के मध्य sdop बंडा प्रदीप वाल्मीकि द्वारा दिनांक 11/11/25 मंगलवार को पुलिस मुख्यालय भोपाल महिला सुरक्षा शाखा द्वारा बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे मुस्कान अभियान अंतर्गत सुरक्षा बिदुओं पर तथा व्यक्तित्व विकास पर प्रेरक व्याख्यान दिया
साथ ही युवा वर्ग को निडर, निर्भीक बनाने हेतु व्याख्यान के दौरान ही sdop प्रदीप वाल्मीकि द्वारा पृथक प्रथक बॉक्स मे छात्र /छात्राओं से एक एक पर्ची मे उनके भीतर स्तिथ सबसे बड़े डर को अलग अलग पर्ची मे लिखवाकर अपने बॉक्स मे एकत्र कर संदेश दिया की वर्तमान युवा पीढ़ी अपने भीतर के डर को हमेशा के लिए निकालकर निर्भीक बने, सजगता रखे क्यूंकि सजगता जागरूकता ही अपराध रोकथाम मे प्रमुख सहायक होगी
समस्त छात्र छात्राओं के डर को sdop बंडा प्रदीप वाल्मीकि द्वारा पृथक पृथक बॉक्स मे रखकर अपने साथ ले जाया गया, व्यक्तित्व विकास के इस अनुठे प्रयोग से छात्र छात्राओं मे कोतहुल एवं रोमांच का भाव जागा एडिना कॉलेज डायरेक्टर श्री सुनील जेन एवं प्रबंधक तथा कॉलेज स्टॉफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहा

Leave a Comment

Read More