बेहतर भारत के लिए दान अभियान से कांग्रेस को आर्थिक मजबूती मिलेगी- आशीष ज्योतिषी
सागर 18 दिसंबर।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा अपने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी एवं विचारधारा से जुड़े लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से ऑनलाइन क्राउन क्राउड फंडिंग के माध्यम से दान लेने का अभियान का आरंभ आज नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने बताया कि कांग्रेस की यह पहल 1920 21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक *”तिलक स्वराज फंड”* से प्रेरित है और इसका उद्देश्य सामान संसाधनों और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाना है। श्री ज्योतिषी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को बने हुए 138 गौरवशाली वर्ष हो गए हैं। हम अपने इस अतीत को गले लगाते हुए से रुपए 138, 1380, 13800, या अधिक के गुणक दान करने के लिए आमंत्रित करते हैं जो एक बेहतर भारत के लिए कांग्रेस पार्टी की स्थाई प्रतिबद्धता का प्रतीक है।बेहतर भारत के लिए इस दान अभियान से कांग्रेस को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
ऑनलाइन अकाउंट क्राउड फंडिंग निम्नलिखित माध्यम से की जा सकती है:-
1.हमारा समर्पित ऑनलाइन पोर्टल www.donate.inc.In
2.आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की वेबसाइट www.inc.in श्ज्योतिषी ने बताया कि इस अभियान के दूसरे चरण मै कांग्रेस की स्थापना दिवस के बाद घर घर जाकर प्रत्येक पोलिंग बूथ के कम से कम 10 घरों से कांग्रेस के लिए दान देने से जोड़ा जाएगा।











